“कुंजारा ने बनाई अपनी आय की कुंजी – मुख्यमंत्री ने किया 280 कि.वॉ. ग्रिड सौर संयंत्र का उद्घाटन”
“राष्ट्रिय ग्राम स्वराज अभियान से सौर संयंत्र स्थापित कर कुंजारा को आर्थिक सशक्तिकरण करने में देश / प्रदेश की पहली योजना “
“अपनी आय से करेगा अपना विकास ग्राम पंचायत कुंजारा – मुख्यमंत्री ने किया 280 कि.वॉ. ग्रिड सौर संयंत्र का उद्घाटन “
“आर्थिक मजबूती से कुंजारा बनेगा प्रदेश में रोल मॉडल
ग्रिड सौर संयंत्र का उद्घाटन “
जशपुर।मुख्यमंत्री ने किया 280 कि.वॉ. जिला जशपुर के वि०ख० कुनकुरी में स्थित ग्राम कुंजारा में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा आज दि0 28.11.2026 को 280 कि०वॉ0 क्षमता के ऑन ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन जशपुर के अभिनव पहल से ग्राम कुंजारा में स्थापित संयंत्र वर्ष भर में लगभग 4 लाख युनिट बिजली का उत्पादन कर सकेगा। जिसे ग्रिड में सीधे प्रदाय कर उसका उपयोग किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सौर ऊर्जा के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करते हुए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जमीनी स्तर पर पंचायती संस्थाओं को मजबूत करने के उददेश्य से राष्ट्रिय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत जशपुर के प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए, ग्राम कुंजारा राशि रु0 2.00 करोड की लागत से 280 कि०वॉ0 क्षमता का ऑन ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के माध्यम से स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में क्रेडा द्वारा उच्च दक्षता एवं तकनीक का प्रयोग करते हुए ग्राम कुंजारा में 280 कि०वॉ० सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित एवं क्रियांवित किया गया । स्थापित सौर संयंत्र से सालाना कुल 4 लाख युनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। जिसका सीधा लाभ वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से शासकीय भवनो को हो सकेगा एवं उससे जुडे लाभांश सीधे तौर पर ग्राम पंचायत कुंजारा को प्राप्त हो सकेगें। इस प्रकार अनुमानित तौर पर ग्राम पंचायत को सालाना 18.75 लाख रुपये का लाभांश प्राप्त हो सकेगा एवं ग्राम पंचायत को ऐसे प्राप्त लाभांश से स्थानीय विकास कार्यों को क्रियांवित किया जा सकेगा।


वर्चुअल नेट मीटरिंग –
स्थापित 280 कि0वॉ० क्षमता के ऑन ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से उत्पादित बिजली सीधे ग्रिड में प्रवाहित होगी। जिसकी रिडिंग हेतु सौर संयंत्र के स्थल में एक नेट मीटर की स्थापना
किया गया है जो दिन प्रतिदिन सौर संयंत्र से होने वाले विद्युत युनिट उत्पादन का हिसाब रखेगा। ग्रिड में प्रवाहित बिजली का उपयोग अन्य आस-पास के उपभोक्ताओं के द्वारा किया
जा सकेगा।
जिला जशपुर में स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में स्थापित बिजली के मीटरों को वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से सी.एस.पी. डी. सी. एल से अनुबंधित किया गया है। इस तरह
से कुंजारा के 280 कि.वॉ. सौर संयंत्र में उत्पादित बिजली युनिट जो सीधे तौर पर ग्रिड में प्रवाहित हो रही है, का समायोजन उपरोक्त विभिन्न शासकीय कार्यालयों में खपत हो रही बिजली के युनिट के साथ वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से किया जायेगा। इस प्रकार से शासकीय भवनों के विद्युत देयको का भार न्युनतम अथवा शुन्य हो जायेगा। जिससे प्रत्येक शासकीय भवन को मासिक विद्युत देयको में आर्थिक बचत होगी। ऐसे होने वाले आर्थिक बचत में से लाभांश की हिस्सेदारी (5 रु. प्रति युनिट के दर से) विभिन्न शासकीय भवनों के द्वारा ग्राम पंचायत कुंजारा के खाते में मासिक रुप से नियमित जमा कराया जायेगा। जिससे ग्राम पंचायत को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी। अनुमानित रुप से स्थापित संयंत्र से कुल वार्षिक 18.75 लाख का लाभांश प्राप्त हो सकेगा ।
सौर ऊर्जा से ग्राम पंचायत के आर्थिक सशक्तिकरण की राज्य की पहली परियोजना…
क्रेडा द्वारा ग्राम कुंजारा में स्थापित 280 कि०वॉ0 क्षमता के ऑन ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र राज्य में अपने तरह की पहली परियोजना है। जिसमें ग्राम पंचायत को सौर ऊर्जा उत्पादक
बनाते हुए, आर्थिक रुप से सशक्तिकरण का कार्य किया गया है । वार्षिक बिजली युनिट लगभग 4 लाख के उत्पादन से ग्राम पंचायत को अनुमानित कुल 18.75 लाख का लाभांश
प्राप्त हो सकेगा। ऐसे प्राप्त हो रहे लाभांश को ग्राम पंचायत द्वारा अपने ग्राम सभा में प्रस्ताव परित कर ग्राम के विकास एवं उन्नयन में उपयोग किया जा सकेगा। आय के स्त्रोत बढ़ने से
ग्राम पंचायत आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर हो सकेगा। आने वाले दिनो में यह स्पष्ट हो जायेगा कि ग्राम पंचायत कुंजारा अपने ग्राम के विकास हेतु छत्तीसगढ़ में स्ववित्त पोषित होते हुए,
राज्य सूची में प्रथम पायदान पर होते हुए, छ0ग0 में एक रोल मॉडल पेश करेगा।

कुंजारा में मिलेगी ग्रांम पंचायतों को आय की कुंजी –
छ0ग0 के जिला जशपुर के ग्राम कुंजारा में स्थापित सौर संयंत्र से होने पाले आय से ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर हो सकेगा और अपने अधोसंरचना के निर्माण में आने वाले आर्थिक व्यय भार की व्यवस्था अपने बिजली के आय से कर सकेगा। आर्थिक मजबुती को देखते हुए निकट भविष्य में अन्य पंचायतों के द्वारा भी अपने ग्राम पंचायतों में ऑन ग्रिड सौर संयंत्रो को स्थापित करने और आर्थिक रुप से सशक्त होने का प्रयास किया जायेगा। ग्राम कुंजारा में विद्युत उत्पादन से प्राप्त लाभांश की जानकारी हेतु, अन्य ग्राम पंचायतो के द्वारा रोल मॉडल के रूप में ग्राम पंचायत कुंजारा का भ्रमण करते हुए, सम्पूर्ण योजना की केस स्टडी की जावेगी । इस प्रकार से आने वाले दिनों में ग्राम कुंजारा में मिलेगी ग्राम पंचायतों को आय की
कुंजी जैसी बातें धरातल पर नरज आयेंगीं और छ०ग० राज्य के पंचायती राज संस्थाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा ।


टिप्पणियाँ