छात्रावास की जमीन पर कार्रवाई, सरकारी खसरा 551 के 9 कब्जाधारी नोटिस से बाहर!

चाटीडीह सड़क चौड़ीकरण के लिए 26 लोगों को नोटिस; 23 मई के सीमांकन में सरकारी जमीन पर कब्जे की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई थी, कार्रवाई अब तक नहीं

बिलासपुर।बेलतरा विधानसभा के सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज के सामने से चाटीडीह सब्जी मंडी जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने आसपास की जमीनों के सीमांकन का आदेश दिया है। गुरुवार को संयुक्त राजस्व टीम मौके पर पहुंचेगी। सीमांकन के लिए करीब 26 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। लेकिन इस कार्रवाई में सरकारी जमीन पर पहले से ही कब्जा किए नौ लोगों को शामिल नहीं किए जाने का आरोप सामने आया है। जबकि इन्हें 6 महीना पहले ही बेदखली का आदेश हो चुका है बावजूद इसके नाथू राजेश प्रशासन होना ही निगम ने बेदखली कार्रवाई को अंजाम दिया×

जिन 26 लोगों को नोटिस जारी किया है उनमें से दो एक लोगों ने बताया कि , 23 मई 2026 को कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत के बाद उनके आदेश पर राजस्व विभाग ने सीमांकन किया था। राजस्व निरीक्षक और पटवारी के संयुक्त दल ने मौके पर नक्शे और राजस्व अभिलेखों का मिलान किया। सीमांकन रिपोर्ट सीधे जिला प्रशासन को सौंप दी गई थी।

खसरा 551 पर सरकारी जमीन में कब्जा…

सीमांकन रिपोर्ट में पटवारी हल्का नंबर 33, सरकंडा स्थित खसरा नंबर 551 की जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने का उल्लेख है। यह जमीन राजस्व अभिलेखों में छत्तीसगढ़ शासन के नाम दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर सरकारी जमीन पर मकान और दुकान बनाकर कब्जा किया गया था।

पुराने सीमांकन में करीब नौ लोगों के कब्जे चिन्हित किए गए थे। रिपोर्ट में संबंधित कब्जाधारियों को हटाने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिपोर्ट प्रशासन को सौंपे जाने के बाद भी इन कब्जों को नहीं हटाया गया।

कब्जाधारियों को नोटिस क्यों नहीं?…

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा पाए गए नौ लोगों को नए सीमांकन के नोटिस में शामिल नहीं किया गया, जबकि आसपास के करीब 26 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों का कहना है कि पुराने सीमांकन में जिन कब्जों की पहचान हो चुकी थी, उन्हें नए सीमांकन से बाहर रखना समझ से परे है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक जमीन माफिया ने सरकारी जमीन पर नौ लोगों को बसाया और जमीन बेचकर कब्जे कराए। अब वही व्यक्ति इन कब्जाधारियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। लोगों का यह भी दावा है कि कथित जमीन माफिया नगर निगम से जुड़ा है, जिसके कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है।

12 खाली स्थानी लोगों से मिली जानकारी और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है। लेकिन एसडीएम प्रशासन का वह आदेश जरूर है मिल गया है जिसके आधार पर नौ लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है

छात्रावास की जमीन पर तोड़फोड़…

सड़क चौड़ीकरण का विवाद तब सामने आया, जब पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास की जमीन के भीतर करीब 20 फीट तक तोड़फोड़ का आदेश दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दूसरी ओर सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद छात्रावास की जमीन पर कार्रवाई की जा रही है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब पुराने सीमांकन में खसरा नंबर 551 की सरकारी जमीन पर कब्जे की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जा चुकी है, तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वहीं सड़क चौड़ीकरण के लिए छात्रावास की जमीन पर तोड़फोड़ का आदेश क्यों दिया गया?

जांच और कार्रवाई का भरोसा

मामले को लेकर कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर ने जांच को गंभीरता से लेने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त राजस्व टीम सीमांकन करेगी। रिपोर्ट में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

🚨 शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं

Read More »

रिलेटेड खबरें