छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

Cg News : लोक निर्माण विभाग में 7 प्रमुख अभियंताओं का हुआ फेरबदल…

रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने सात प्रमुख अभियंताओं के पदस्थापन से संबंधित आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत कई अहम बदलाव किए गए हैं। नए आदेशों के अनुसार, प्रमुख अभियंता कार्यालय नवा रायपुर में कार्यरत वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे को बिलासपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है, वहीं, सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र का प्रमुख अभियंता बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र में पदस्थ किया गया है। रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे को नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता के रूप में पदस्थ किया है। इसके साथ ही, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का नया प्रमुख अभियंता बनाया गया है। वहीं, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय सिंह को नवा रायपुर कार्यालय में मुख्य अभियंता (प्रशासन) के पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page