ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक…

🚨 जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹9 लाख, ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई

🚨 अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी…

रायगढ़। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास कार्रवाई करते हुए 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक सहित करीब 9 लाख रुपये का कबाड़ जब्त कर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से अवैध कबाड़ लोड ट्रक के परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 1654 को रोककर जांच की। वाहन चालक अब्दुल वहाब पिता अब्दुल मुनाब, उम्र 50 वर्ष, निवासी गदियामेश, थाना हकलेरा, जिला झालावाड़ राजस्थान, से ट्रक में लोड सामान के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तिरपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली, जिसमें लोहे के टुकड़े एवं टीन का सामान भरा हुआ मिला। कबाड़ के संबंध में चालक कोई संतोषप्रद दस्तावेज अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन में लोड कबाड़ का वजन कराया गया, जिसमें कुल 28 टन लोहे का कबाड़ होना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने ट्रक मय कबाड़ जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 08/2026, धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश….

“अवैध कबाड़ के कारोबार और चोरी की संपत्ति के परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक…

🚨 जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹9 लाख, ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई 🚨 अवैध कबाड़ परिवहन

Read More »

मुस्लिम समाज की 33 प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान, रायगढ़ में पहली बार सजा ‘सितारे-ए- मुस्तक़बिल’ का मंच

शिक्षा, खेलकूद एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान… अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों

Read More »

नवाचार की शिक्षिका, संवेदना की साहित्यकार: हरिभूमि जिला संवाद में सम्मानित हुईं डॉ. मनीषा त्रिपाठी

रायगढ़।सिंदूर पार्क के मंच पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधान पाठक का हुआ अभिनंदन, शिक्षा, नवाचार और साहित्य सेवा

Read More »

मितानिन दिवस पर विधायक ब्यास कश्यप की अनूठी पहल, विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों मितानिनों का किया सम्मान….

मितानिनों का योगदान स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे मजबूत कड़ी : विधायक ब्यास कश्यप…. जांजगीर। मितानिन दिवस के अवसर

Read More »

रिलेटेड खबरें