छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की दबिश, सट्टा संचालित करते 9 सटोरिये गिरफ्तार, नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त..

रायपुर। राजधानी पुलिस ने सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जहां शहर के अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले 09 सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने की है। पुलिस ने गिरफ्तार सटोरियों के पास से नगदी लगभग 18 हजार रूपए नगदी और सट्टा पट्टी जब्त किया है।

रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

वहीं आज विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 09 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 18,250/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जब्त किया गया और सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार, जनवरी माह में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कुल 53 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,09,882/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जब्त कर कार्रवाई किया जा चुका है।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम-

01. मिस्कीन अली पिता अशद अली उम्र 35 साल निवासी टेकारी रोड दलदल सिवनी ईरानी डेरा।

02. सहदेव टांडी पिता पार्थो टांडी उम्र 40 साल साकिन कुशालपुर पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

03. देवेंद्र यादव पिता स्व भूषण यादव उम्र 30 साल शौकीन तेलीबांधा पुरैना रायपुर।

04. अवध राम बघेल पिता झाडूराम बघेल उम्र 48 साल पता तेलीबांधा थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर।

05. रुपेश राव पिता रामचंद्र राव उम्र 24 साल साकिन गुढ़ियारी रायपुर।

06. गुलाब नायक पिता सहदेव नायक उम्र 30 साल पता बैरन बाजार रायपुर।

07. उद्धव जाल पिता अष्टमी जाल उम्र 27 साल पता बढ़ाई परा रायपुर।

08. अशोक जाल पिता तरूण जाल उम्र 38 वर्ष साव नेहरू नगर थाना कोतवाली।

09. रवींद्र दौड़िया पिता स्वर्गीय गोपाल दौड़िया उम्र 49 पता कमासी पारा थाना गोलबाजार।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page