छत्तीसगढ़

वंदे भारत रैक को गुजारने सारनाथ को भिलाई स्टेशन में 3 घंटे रोका

11 दिसंबर से बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी। हफ्ते में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। इसके जारी शेड्यूल के मुताबिक यह यह प्रतिदिन सुबह 6.45 बजे बिलासपुर से रवाना होकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया होकर नागपुर जाएगी। वहीं उसी दिन दोपहर 2.05 बजे नागपुर से रवाना होकर इसी मार्ग से शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। शुक्रवार को वंदे भारत का रैक नागपुर भेजा गया।

इस दौरान सुबह के समय छपरा से दुर्ग आ रही सारनाथ एक्सप्रेस को करीब तीन घंटे तक भिलाई नगर स्टेशन में रोका गया। शुक्रवार को सुबह 9.40 को यह ट्रेन पावर हाउस स्टेशन से निकली। यह ट्रेन जैसे ही सुबह 9.45 के करीब भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची। आउटर में ट्रेन को रोक दिया गया।

इस दौरान अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस को गुजारी गई। तीन लोकल ट्रेनें भी गुजरी। इसी दौरान बिलासपुर से नागपुर जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक भी गुजरी। इससे यात्री परेशान रहे। कुछ यात्रियों ने इस नई आकर्षक ट्रेन को देखने की बात भी कही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page