केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल…

युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी…..

रायगढ़।केलो डेम के पास घूमने गए युवक-युवती से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है। घटना के संबंध में प्रार्थी सानू सारथी पिता सोहन सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, रायगढ़ ने दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी एक महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब दोनों वापस लौटने के लिए निकल रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और युवती को लेकर वहां घूमने पर सवाल करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब में रखे 1,500 रुपये, आईफोन 12 मिनी मोबाइल और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल लूट लिया।

वारदात के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी कहीं फेंककर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 597/2026, धारा 115(2), 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सीएसपी राहुल उईके तथा कोतवाली पुलिस को शीघ्र आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने एएसआई कोसो सिंह जगत एवं पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रार्थी, पीड़ित और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए की जानकारी जुटाई और संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोहेल अंसारी पिता मोहम्मद खुर्शीद अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ तथा रणवीर कुमार पिता मिथलेस भगत, उम्र 22 वर्ष, निवासी चेहराकला, थाना महुवा, जिला वैशाली (बिहार), हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रार्थी से आरोपियों की पहचान संबंधी कार्रवाई कराई गई। आरोपियों ने मेमोरेंडम पर लूटे गए मोबाइल और नगदी रकम को फरार साथी के पास होना बताये हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है तथा घटना के संबंध में आगे की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

NIA अफसर के नाम पर ठगी रायपुर की महिला को 5 दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट फिर ट्रांसफर कराए 7 लाख रुपये….

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने 62 वर्षीय महिला को

Read More »

मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक

निगम के महत्वपूर्ण रोड के कार्य निर्माण कार्य की प्रगति पर कलेक्टर ने जताई प्रसन्नता…. केलो नदी पर

Read More »

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

               रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश

Read More »

हॉस्पिटल बिलिंग में पारदर्शिता: केंद्र सरकार का आदेश – हर अस्पताल को सार्वजनिक करनी होगी जांच और इलाज की फीस…

छत्तीसगढ़ के छोटे-बड़े अस्पतालों और क्लीनिकों में अब इलाज कराने से पहले जेब का हिसाब लगाना आसान हो

Read More »

रिलेटेड खबरें