छत्तीसगढ़

दो युवकों ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दी जलती हुई लकड़ी..

कोरबा। कोरबा में दो युवकों ने मिलकर एक युवक के प्राइवेट पार्ट में जलती गुई लकड़ी डाल दी। घटना के वक्त पीड़ित अपने मामा के साथ अलाव ताप रहा था। उसी वक्त दोनों आरोपी पहुंचे और हमला कर भाग निकले हैं। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। मानिकपुर बस्ती में रहने वाला अमित खलखो बस्ती में ही अलाव ताप रहा था। इस बीच उसी के बस्ती के रहने वाले रंजीत और विक्की नाम के युवक पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद पहले इन लोगों ने सामान्य बातचीत की। फिर झगड़ा करना शुरू कर दिया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच में काफी विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्की ने पहले अमित को पीछे से मारा और पकड़ लिया।

वहीं रंजीत ने सामने से आकर अलाव से जलती हुई लकड़ी निकाली और अमित के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था। घटना के वक्त अमित ने हाफ पैंट पहन रखी थी। यही वजह रही कि घटना में बाल-बाल वह बच गया, लेकिन उसके जांघ और पैर में चोटें आई हैं। वारदात के बाद दोनों मौके से भाग निकले। अमित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। जिसके चलते यह घटना घटी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page