महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल…

🚨 गांव की अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ करने का आरोप, समझाइश के बाद भी नहीं सुधरा व्यवहार..

रायगढ़। महिला थाना में 25 वर्षीय युवती द्वारा गांव के मनीष राठिया (30 वर्ष), पिता चकबंदी राठिया के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी दिशा मैदान के लिए जाने वाली गांव की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अशोभनीय हरकतें करता था। इस संबंध में ग्रामीणों एवं बीडीसी द्वारा उसे समझाइश भी दी गई थी, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।

पीड़िता के अनुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे वह घर के पास जंगल में दिशा मैदान के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी झाड़ियों के पीछे छिपा हुआ था। आरोप है कि उसने गलत नीयत से पीड़िता के पास पहुंचकर उसका हाथ और साड़ी पकड़कर खींचतान करते हुए छेड़छाड़ की।

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 74,77 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। आरोपी की तलाश के लिए महिला थाना और थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग पार्टी रवाना की गई। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास पर उपस्थित मिलने पर हिरासत में लेकर महिला थाना के सुपुर्द किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देते हुए विधिवत गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी को दी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम केंवट, विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत तथा थाना चक्रधरनगर की पुलिस पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा हमारी सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय….

नुआखाई भेंटघाट में मुख्यमंत्री ने की 80 लाख रुपये के सामुदायिक भवनों की घोषणा, प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया

Read More »

रिलेटेड खबरें