राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांगों का समर्थन

रायगढ़।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व मे हड़ताल स्थल शहीद कर्नल विपल्व त्रिपाठी स्टेडियम जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा सरकार के दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ और राजस्व पटवारी संघ के मांगों के समर्थन मे नारे बाजी कर अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया.इस अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मेघमाला, के अलावा बिरादराना संगठन के साथी प्रवीण तंबोली, साथी रंकामनी बारिक, साथी बिंदेश्वर राम रौतीया, साथी विष्णु यादव, साथी श्याम किशोर प्रधान, साथी सुदर्शन उरांव, साथी एस एल भगत, साथी निराकार चौहान, साथी टिल्लो राम पटेल आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्व पटवारी संघ द्वारा 13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. उनकी प्रमुख मांग है कि पी. वी. ऐप बंद किया जावे, राजस्व निरीक्षक पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति दी जावे, वेतन विसंगति दूर की जावे, सेवा निवृत्ति के दिन ही सभी स्वतवो का भुगतान किया जाए, आंदोलन अवधि में संगठन पदाधिकारी पर की गई कार्रवाई को शून्य किया जाए. हड़ताल के 22 दिन होने के बाद भी शासन द्वारा उनकी मांगों को पूरी करने की बजाय, दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है. ट्रेड यूनियन काउंसिल के नेताओं ने सरकार से दमनात्मक कार्रवाई के बजाय राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी से चर्चा करनेएवं उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग की है. रायगढ़ जिले मे अनिश्चितकालीन हड़ताल रायगढ़ के जिला मुख्यालय एवं धर्मजयगढ़ मैं हो रही है. जहां जिले के पटवारी शामिल हो रहे हैं. जिला मुख्यालय रायगढ़ में हड़ताल के 22 वे दिन उमेश नायक जिला अध्यक्ष,शुक्ल कुमार प्रधान जिला सचिव,गजेंद्र राठौर कोषाध्यक्ष रायगढ़ तहसील अध्यक्ष अमर दास,पुसौर तहसील अध्यक्ष छबि लाल पटेल सहित भारी संख्या में पटवारी उपस्थित थे. उक्त जानकारी ट्रेड यूनियन काउंसिल के सचिव श्याम जायसवाल द्वारा जारी की गई।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांगों का समर्थन

रायगढ़।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए

Read More »

शासकीय शिक्षक व उसकी भाभी के विरूद्ध पुलिस ने एफआईआर करने से किया इंकार : न्यायालय के आदेश से हुआ एफआईआर …

सेवानिवृत्त वृद्व को शासकीय शिक्षक ने अपने ही भाई-भाभी के साथ मिलकर किया 11 लाख रूपये  की ठगी

Read More »

जनगणना 2027 तक अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश…

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आगामी छह माह अथवा

Read More »

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नई दिल्ली में डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने स्थापित किया कीर्तिमान…

रायगढ़।विश्व हिंदी परिषद अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन दो दिवसीय (दि.30-31अक्टूबर2026)विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित शोध संगोष्ठी/शोध(आलेख)वाचन 139 प्रतिभागियों

Read More »

रिलेटेड खबरें