जनगणना 2027 तक अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश…

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आगामी छह माह अथवा जनगणना कार्य समाप्ति तक नहीं करने का अनुरोध…

रायपुर।जनगणना कार्य के लिए शुरू हो चुका है प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में संपन्न कराया जाना है। इसकी तैयारियों के तहत 12 अक्टूबर 2026 से जिला स्तर पर जिला जनगणना अधिकारियों तथा अनुविभागीय एवं तहसील स्तर पर चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा चुका है।

इसके बाद नवंबर 2026 में मास्टर ट्रेनर्स, 1 दिसंबर 2026 से फील्ड ट्रेनर्स तथा 16 दिसंबर 2026 से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित है। इस तरह जनगणना के द्वितीय चरण की विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
किन अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू होगा निर्देश?

शासन के पत्र में स्पष्ट रूप से जनगणना कार्य में संलग्न विभिन्न स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उल्लेख किया गया है।

आगामी छह माह तक तबादले नहीं करने का अनुरोध..

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने पत्र में निर्देशानुसार अनुरोध किया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य सुचारु, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जनगणना कार्य में लगाए गए तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आगामी छह माह अथवा जनगणना कार्य पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव स्थानांतरण नहीं किया जाए।

प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण आदेश…

जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसके आंकड़ों का उपयोग सरकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वितरण और विभिन्न विकासात्मक नीतियों के निर्धारण में किया जाता है। ऐसे में जनगणना कार्य में प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निरंतर उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

जनगणना 2027 तक अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश…

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आगामी छह माह अथवा

Read More »

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नई दिल्ली में डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने स्थापित किया कीर्तिमान…

रायगढ़।विश्व हिंदी परिषद अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन दो दिवसीय (दि.30-31अक्टूबर2026)विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित शोध संगोष्ठी/शोध(आलेख)वाचन 139 प्रतिभागियों

Read More »

छ.ग.राज्योत्सव 2026: राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा… जानिए, पत्रकारिता, खेल, नाट्य, संगीत के क्षेत्र में कौन-कौन होंगे सम्मानित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने

Read More »

ढाबा, टायर दुकान और सैलून सरकारी जमीन पर कब्जे का धंधा, हाईकोर्ट ने लगाई जमकर फटकार…

ढाबा, टायर दुकान और सैलून बनाकर घेर ली सरकारी जमीन, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत… बिलासपुर।सरकारी जमीन

Read More »

रिलेटेड खबरें