इंड सिनर्जी लिमिटेड को 15 दिन में कब्जा हटाने का नोटिस, 12 नवंबर तक की मोहलत..नायब तहसीलदार न्यायालय रायगढ़ ने जारी की सूचना..


रायगढ़।जिले के कोटमार-मौहापाली स्थित इंड सिनर्जी लिमिटेड को जमीन से कब्जा हटाने के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली की सूचना जारी की है। न्यायालय ने कंपनी प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर, यानी 12 नवंबर 2026 तक, कथित अनाधिकृत कब्जा हटाकर न्यायालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

नायब तहसीलदार रायगढ़ के न्यायालय से 26 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, यह मामला सीमा खेडुलकर पति यशवंत खेडुलकर तथा संदीप गायकवाड़ पिता स्व. मधुकर गायकवाड़ बनाम प्रबंधक, इंड सिनर्जी लिमिटेड कोटमार- मौहापाली से संबंधित है। प्रकरण में ग्राम कोटमार स्थित भूमि पर कब्जे को लेकर छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

न्यायालय ने अपने मूल राजस्व प्रकरण में 3 मार्च 2023 को आदेश पारित करते हुए तत्कालीन इंड एग्रो सिनर्जी लिमिटेड, जिसे वर्तमान में इंड सिनर्जी लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, को संबंधित भूमि से बेदखल करने का आदेश दिया था।
आपको बता दें कि बेदखली किए जाने वाले इस आदेश को कंपनी ने चुनौती भी दी थी लेकिन प्रथम अपील में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रायगढ़ ने 13 नवंबर 2024 को अपना आदेश पारित किया। इसके बाद द्वितीय अपील में कलेक्टर, जिला रायगढ़ ने 10 अगस्त 2026 को आदेश पारित करते हुए बेदखल किए जाने के आदेश को यथावत रखा। नायब तहसीलदार न्यायालय द्वारा जारी बेदखली सूचना में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अपीलीय आदेशों के तहत मूल न्यायालय का 3 मार्च 2023 का बेदखली आदेश यथावत रखा गया है।

अब इसी आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार न्यायालय ने कंपनी प्रबंधन को कब्जा हटाने के लिए अंतिम निर्धारित समय दिया है। सूचना में कहा गया है कि कंपनी 12 नवंबर 2026 तक अपना कब्जा हटाकर न्यायालय को इसकी जानकारी दे। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर इंड सिनर्जी लिमिटेड प्रबंधन न्यायालय के आदेश का पालन करता है या प्रशासन को बेदखली की कार्रवाई करनी पड़ती है।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

ढाबा, टायर दुकान और सैलून सरकारी जमीन पर कब्जे का धंधा, हाईकोर्ट ने लगाई जमकर फटकार…

ढाबा, टायर दुकान और सैलून बनाकर घेर ली सरकारी जमीन, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत… बिलासपुर।सरकारी जमीन

Read More »

इंड सिनर्जी लिमिटेड को 15 दिन में कब्जा हटाने का नोटिस, 12 नवंबर तक की मोहलत..नायब तहसीलदार न्यायालय रायगढ़ ने जारी की सूचना..

रायगढ़।जिले के कोटमार-मौहापाली स्थित इंड सिनर्जी लिमिटेड को जमीन से कब्जा हटाने के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय ने

Read More »

चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला: सभी 22 दोषमुक्त, सबूतों के अभाव में बिखरा केस…

सकरी बाइपास पर गोलियों से छलनी हुए थे कांग्रेस नेता, संपत्ति विवाद से लेकर शूटरों तक की कहानी

Read More »

रायगढ़ में जीवित महिला को मृत बताकर नामांतरण करने का आरोप, तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत…

गोवर्धनपुर भूमि प्रकरण में क्षेत्राधिकार उल्लंघन और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आदेश जारी करने का दावा; निष्पक्ष

Read More »

वन विभाग में कर्मचारियों- अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है। रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों

Read More »

रिलेटेड खबरें