धनतेरस पर संशोधित आदेश जारी करें सरकार – शेख कलीमुल्लाह

रायगढ़।छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ के जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा है कि दीपावली देश का महत्वपूर्ण त्यौहार है. इस त्यौहार को आम जनता के साथ-साथ कर्मचारी, पेंशनर्स भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं. दिपावाली में प्रत्येक परिवार का बजट बढ़ जाता है. यही वजह है कि केंद्र व राज्य के सरकार दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देती रही है. अपने भावी बजट में संतुलन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी और. पेंशनर्स राज्य सरकार से दीपावली पूर्व लंबित महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की मांग करते रहे हैं. रायगढ़ में विगत 22 अक्टूबर 26 को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिशन व छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा राज्य सरकार से मोदी की गारंटी लागू करते हुए दीपावली पूर्व लंबित महंगाई भत्ता एवं एरियर्स के लिए ध्यान आकर्षण प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से ज्ञापन दिया गया. राज्य शासन द्वारा मांग पर आंशिक कार्रवाई करते हुए 2% महंगाई भत्ता का आदेश जारी किया गया. लेकिन खेद का विषय है कि यह आदेश प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनरो के उम्मीद के प्रतिकूल है.

आदेश मे कर्मचारी और पेंशनरों को महंगाई भत्ता जनवरी 26 की बजाय नवंबर 2026. में देना आदेशित है और एरियर्स का कोई उल्लेख नहीं है. जबकि सहोदर राज्य मध्य प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू करते हुए राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनर्स को जनवरी 26 से महंगाई भत्ता एवं एरियर्स दिए जाने आदेश जारी किया गया है. मध्य प्रदेश हमसे आर्थिक रूप से कमजोर है इसके बावजूद वहां के सरकार ने दिवाली पर्व का ध्यान रखते हुए, मोदी की गारंटी को लागू करते हुए देय तिथि से महंगाई भत्ता और एरियर्स दिये जाने का आदेश जारी किया. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को साधुवाद.हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि जारी महंगाई भत्ता आदेश में संशोधन करते हुए धनतेरस मे राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2%महंगाई भत्ता, एरियर्स सहित दिये जाने का आदेश जारी किया जावे।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांगों का समर्थन

रायगढ़।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए

Read More »

शासकीय शिक्षक व उसकी भाभी के विरूद्ध पुलिस ने एफआईआर करने से किया इंकार : न्यायालय के आदेश से हुआ एफआईआर …

सेवानिवृत्त वृद्व को शासकीय शिक्षक ने अपने ही भाई-भाभी के साथ मिलकर किया 11 लाख रूपये  की ठगी

Read More »

जनगणना 2027 तक अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश…

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आगामी छह माह अथवा

Read More »

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नई दिल्ली में डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने स्थापित किया कीर्तिमान…

रायगढ़।विश्व हिंदी परिषद अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन दो दिवसीय (दि.30-31अक्टूबर2026)विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित शोध संगोष्ठी/शोध(आलेख)वाचन 139 प्रतिभागियों

Read More »

रिलेटेड खबरें