धोबी समाज ने खाप पंचायत को खत्म करने का निर्णय लिया,श्री शिवनारायण कर्ष बने जिला प्रवक्ता

जांजगीर-चांपा। रायपुर में आयोजित धोबी समाज की सामाजिक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और सर्वसम्मति से खाप पंचायत व्यवस्था को खत्म करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

बैठक में धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने जिलाध्यक्ष श्रवण बरेठ की अनुशंसा पर शिवनारायण कर्ष को जांजगीर-चांपा जिले का प्रवक्ता व विधि सलाहकार नियुक्त किया।

नियुक्ति की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने तालियों से स्वागत किया। श्री कर्ष की नियुक्ति पर समस्त धोबी समाज में हर्ष की लहर है। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि शिक्षित और कानूनी जानकारी रखने वाले युवा को जिम्मेदारी मिलने से समाज को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा, नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और आपसी विवादों को कानूनी प्रक्रिया से सुलझाने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि अब समाज में किसी भी तरह का दंडात्मक खाप फैसला नहीं होगा, बल्कि सभी मामले संविधान और कानून के अनुसार निपटाए जाएंगे।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

धोबी समाज ने खाप पंचायत को खत्म करने का निर्णय लिया,श्री शिवनारायण कर्ष बने जिला प्रवक्ता

जांजगीर-चांपा। रायपुर में आयोजित धोबी समाज की सामाजिक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज

Read More »

राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांगों का समर्थन

रायगढ़।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए

Read More »

शासकीय शिक्षक व उसकी भाभी के विरूद्ध पुलिस ने एफआईआर करने से किया इंकार : न्यायालय के आदेश से हुआ एफआईआर …

सेवानिवृत्त वृद्व को शासकीय शिक्षक ने अपने ही भाई-भाभी के साथ मिलकर किया 11 लाख रूपये  की ठगी

Read More »

जनगणना 2027 तक अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश…

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आगामी छह माह अथवा

Read More »

रिलेटेड खबरें