15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तैयारियों को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

जांजगीर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी। धान खरीदी की तैयारियों एवं प्रक्रिया को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान उपार्जन एवं कंट्रोल कमांड सेंटर टीम, नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर जन्मेजय महोबे शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धान खरीदी प्रक्रिया, टोकन जारी करने, एग्रीस्टैक पंजीयन, उपार्जन केंद्रों की निगरानी, भंडारण तथा विभिन्न स्तरों पर निर्धारित जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी निर्धारित समय-सीमा में की जाए तथा किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी सुचारू रखने को कहा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, बायोमेट्रिक डिवाइस, जनरेटर, बारदाने, आर्द्रता मापी यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त उपलब्धता और क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धान की सुव्यवस्थित स्टैकिंग, नए एवं पुराने बारदानों को अलग-अलग रखने तथा धान की किस्म के अनुसार भंडारण की व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्रों में छाया, पेयजल, शौचालय एवं ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था रखने तथा हमालों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी एवं ऑनलाइन प्रविष्टि क्विंटल के आधार पर करने तथा किसानों को तुंहर टोकन मोबाइल ऐप की जानकारी देकर इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने को कहा, ताकि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ किसानों को भी सुविधा मिल सके। प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पांडेय, उप संचालक कृषि राकेश शर्मा, जिला खाद्य अधिकारी संदीप पांडेय, भू-अभिलेख अधीक्षक विनय पटेल, सर्व एसडीएम, नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तैयारियों को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

जांजगीर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ

Read More »

घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामलेमें फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा…

🚨 मारपीट में शामिल और वीडियो बनाने वाला आरोपी दीप अग्रवाल गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त, अन्य

Read More »

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज धरमजयगढ़ जाएंगी, 15 नवंबर के आयोजन को लेकर करेंगी बैठक…

रायगढ़।बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम

Read More »

खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में 1 फरार आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

🚨 खरसिया पुलिस की लगातार दबिश के बाद नागपुर से लौटकर घर पहुंचने की फिराक में था आरोपी,

Read More »

धोबी समाज ने खाप पंचायत को खत्म करने का निर्णय लिया,श्री शिवनारायण कर्ष बने जिला प्रवक्ता

जांजगीर-चांपा। रायपुर में आयोजित धोबी समाज की सामाजिक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज

Read More »

रिलेटेड खबरें