खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में 1 फरार आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

🚨 खरसिया पुलिस की लगातार दबिश के बाद नागपुर से लौटकर घर पहुंचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने खरसिया में पकड़ा….

🚨 पूर्व रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से किया गया था जानलेवा हमला, दूसरे मुख्य आरोपी की तलाश जारी…

रायगढ़।खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में खरसिया पुलिस ने फरार आरोपी फहीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश हत्या के प्रयास के मामले में थी। वहीं, प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है। घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता ममता ठाकुर पति कुन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 09 खरसिया, वर्तमान निवासी गुजरातीपारा, जयराम कॉलोनी, रेलवे अस्पताल के पीछे रायगढ़ ने दिनांक 31.10.2026 को पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 30.10.2026 को दोपहर करीब 3 बजे नया बस स्टैंड खरसिया के पास ईशान पेशवानी और फैज खान व फहीम अख्तर के बीच गाली-गलौज एवं विवाद हो रहा था। इस पर ईशान पेशवानी ने अपने परिचित अजय राजपूत (25 वर्ष) को फोन कर घटना की जानकारी दी। अजय मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहा था, तभी पूर्व रंजिश को लेकर फैज खान एवं फहीम अख्तर ने उसे अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। अजय जब अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगा तो दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया। फहीम अख्तर ने अजय को पकड़ लिया और फैज खान ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अजय को ईशान पेशवानी उपचार के लिए शासकीय अस्पताल खरसिया लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया। ममता ठाकुर की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस चौकी खरसिया, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही दोनों फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए खरसिया पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे। इसी दौरान कल फहीम अख्तर के खरसिया में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना दिनांक को फैज खान के साथ मिलकर अजय राजपूत से मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों फरार होकर बिलासपुर से नागपुर चले गए थे। वहां से कल रायगढ़ लौटने के बाद वह छिपते हुए खरसिया स्थित अपने घर जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। खरसिया पुलिस ने आरोपी फहीम अख्तर पिता शकील अख्तर उम्र 23 साल निवासी हनुमान चौक खरसिया को हत्या के प्रयास के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले के दूसरे फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक सिदार सिंह की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में 1 फरार आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

🚨 खरसिया पुलिस की लगातार दबिश के बाद नागपुर से लौटकर घर पहुंचने की फिराक में था आरोपी,

Read More »

धोबी समाज ने खाप पंचायत को खत्म करने का निर्णय लिया,श्री शिवनारायण कर्ष बने जिला प्रवक्ता

जांजगीर-चांपा। रायपुर में आयोजित धोबी समाज की सामाजिक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज

Read More »

राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांगों का समर्थन

रायगढ़।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए

Read More »

शासकीय शिक्षक व उसकी भाभी के विरूद्ध पुलिस ने एफआईआर करने से किया इंकार : न्यायालय के आदेश से हुआ एफआईआर …

सेवानिवृत्त वृद्व को शासकीय शिक्षक ने अपने ही भाई-भाभी के साथ मिलकर किया 11 लाख रूपये  की ठगी

Read More »

रिलेटेड खबरें