ट्रेलर ने कार को घसीटा, चीखती रही युवती, हुई दर्दनाक मौत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं टक्कर के बाद ट्रेलर में फंसी कार को चालक दूर तक घसीटकर ले गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानिए कब और कैसे हुई घटना….

यह हादसा रविवार सुबह बिलासपुर अंबिकापुर हाइवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र के पांच युवक और पांच युवतियां रविवार की छुट्टी पर घुमने के लिए चैतुरगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार बेलपारा के पास चलती ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

झपकी आने से कार हुई दुर्घटनाग्रस्त….

बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई, जिस कारण उसने नियंत्रण खो दिया और कार सामने चल रही ट्रेलर में जा घुसी। स्थानिय लोगों की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

देखें वीडियो :-

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त…

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की

Read More »

छत्तीसगढ़ स्वभिमान गौरव दिवस: 29 नवंबर को राजधानी में जुटेंगे छत्तीसगढ़िया संघठन , होगा महापरब

प्रदेश की विविध संस्कृतियों की झांकी और छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता उच्च करने छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक

Read More »

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; 23 बच्चों के सौदे का खुलासा!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने

Read More »

22 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग का आयोजन- गरीब नवाज रिलीफ़ फाउंडेशन की पहल…

रायगढ।मुस्लिम समाज के प्रतिभावान बच्चों की शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गरीब नवाज

Read More »

रिलेटेड खबरें