22 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग का आयोजन- गरीब नवाज रिलीफ़ फाउंडेशन की पहल…


रायगढ।मुस्लिम समाज के प्रतिभावान बच्चों की शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा पहली बार ‘सितारे मुस्तकबिल’ एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा.इसके अलावा शहर के विभिन्न विद्यालयों के 10वी, 12वी मे अध्ययनरत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये करियर काउंसलिंग की जायेगी. करियर काउंसलिंग समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू, ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ के प्राचार्य आर.के. त्रिवेदी, आकाश इंस्टीट्यूट के आदित्य चोपड़ा एवं मोहम्मद जाकिर खान, सहयोग करियर एकेडमी के अवरार हुसैन तथा ओपी जिंदल स्कूल के वसीम अहमद का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।

आयोजकों के अनुसार बच्चों को सम्मानित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे की शैक्षणिक तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने और इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; 23 बच्चों के सौदे का खुलासा!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने

Read More »

22 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग का आयोजन- गरीब नवाज रिलीफ़ फाउंडेशन की पहल…

रायगढ।मुस्लिम समाज के प्रतिभावान बच्चों की शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गरीब नवाज

Read More »

बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

कैप कवर, तिरपाल और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश, 20 से 22 नवंबर तक मुख्यालय में

Read More »

रिलेटेड खबरें