नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; 23 बच्चों के सौदे का खुलासा!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में निजी अस्पताल के डॉक्टर, पुरुष नर्स और महिलाओं सहित अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में बीते 11 महीनों के दौरान 23 नवजात शिशुओं की कथित अवैध खरीद-बिक्री के संकेत मिले हैं। इस खुलासे ने अस्पतालों की निगरानी और नवजात बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महिला का आरोप है कि प्रसव के बाद उसके नवजात बच्चे को एक निःसंतान दंपती को बेचने की कोशिश की गई। जब उसने अपना बच्चा देने से इनकार किया तो कथित तौर पर उसे धमकाया गया और बंधक बनाकर रखा गया।
महिला ने किसी तरह पुलिस तक अपनी शिकायत पहुंचाई। इसके बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ। महिला ने 4 नवंबर को बच्चे को जन्म दिया था।

डॉक्टर बनाता था फर्जी डिस्चार्ज टिकट…

पुलिस जांच में रायपुर के उरकुरा क्षेत्र स्थित दिवाकर अस्पताल की भूमिका सामने आई है,आरोप है कि गिरफ्तार डॉक्टर डॉ. खिर सिंधु महानंद अस्पताल में वास्तविक भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था। इन दस्तावेजों को महिला आरोपी कृतिका साहू को दिया जाता था, ताकि नवजात को खरीदारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को वास्तविक अस्पताल रिकॉर्ड जैसा दिखाया जा सके।
जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। अस्पताल के वर्ष 2026 के रिकॉर्ड में केवल तीन प्रसव दर्ज थे, जबकि नगर निगम में जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए 26 मेमोरेंडम जमा किए गए थे। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।

छह गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?…

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

कृतिका साहू (34 वर्ष) – गिरोह की प्रमुख महिला सदस्य बताई गई है।

अहिल्या नामदेव (40 वर्ष) – रायपुर निवासी।

गीतिका नाग (36 वर्ष) – भिलाई निवासी।

डॉ. खिर सिंधु महानंद (45 वर्ष) – दिवाकर अस्पताल से जुड़ा डॉक्टर।

प्रकाश कुमार कौरव (45 वर्ष) – पुरुष नर्सिंग स्टाफ।

अश्वनी शर्मा (38 वर्ष) – कथित तौर पर आर्थिक लेन-देन संभालता था।

पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और जांच के आधार पर डॉक्टर समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गरीब और अविवाहित गर्भवती महिलाओं को बनाते थे निशाना….

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती युवतियों की तलाश करते थे।
महिलाओं को मुफ्त इलाज और प्रसव का प्रलोभन दिया जाता था।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाती थी।
प्रसव के बाद नवजात बच्चों को निःसंतान दंपतियों को देने का सौदा किया जाता था।
सौदे से मिलने वाली रकम आरोपियों के बीच बांटी जाती थी।
अश्वनी शर्मा कथित तौर पर पैसों के लेन-देन की जिम्मेदारी संभालता था।
पुरुष नर्स प्रकाश कुमार कौरव पर महिलाओं की पहचान और इस नेटवर्क के संचालन में सहयोग करने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों तक फैला नेटवर्क…

पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क केवल रायपुर तक सीमित नहीं था। नवजात बच्चों को गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के निःसंतान दंपतियों तक पहुंचाने की जानकारी सामने आई है।

अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों का भी उल्लेख जांच में हुआ है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि अब तक कितने बच्चों को किन लोगों के पास पहुंचाया गया और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

अब सबसे बड़ा सवाल – आखिर कितने मासूमों का हुआ सौदा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब इस पर प्रशासन का रुख क्या होता है यह देखने योग्य है।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; 23 बच्चों के सौदे का खुलासा!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने

Read More »

22 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग का आयोजन- गरीब नवाज रिलीफ़ फाउंडेशन की पहल…

रायगढ।मुस्लिम समाज के प्रतिभावान बच्चों की शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गरीब नवाज

Read More »

बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

कैप कवर, तिरपाल और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश, 20 से 22 नवंबर तक मुख्यालय में

Read More »

रिलेटेड खबरें