मितानिन दिवस पर विधायक ब्यास कश्यप की अनूठी पहल, विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों मितानिनों का किया सम्मान….

मितानिनों का योगदान स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे मजबूत कड़ी : विधायक ब्यास कश्यप….

जांजगीर। मितानिन दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप द्वारा विधानसभा स्तरीय मितानिन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जांजगीर स्थित जगनी सेलिब्रेशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में मितानिन बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका और उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ब्यास कश्यप ने मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिनें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण के प्रति जागरूकता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है। विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाली मितानिन बहनें समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि मितानिनों का सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके सेवा, समर्पण और संघर्ष का सम्मान है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र से पहुंचीं सभी मितानिन बहनों को साड़ी एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में दूर-दराज के गांवों से पहुंची मितानिनों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

सम्मान समारोह में शामिल मितानिन बहनों ने विधायक ब्यास कश्यप की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों और समर्पण को सम्मान देकर विधायक ने मितानिनों का उत्साह बढ़ाया है। इस आत्मीय आयोजन के लिए सभी मितानिनों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मितानिन बहनों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय एवं यादगार बना दिया।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

मितानिन दिवस पर विधायक ब्यास कश्यप की अनूठी पहल, विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों मितानिनों का किया सम्मान….

मितानिनों का योगदान स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे मजबूत कड़ी : विधायक ब्यास कश्यप…. जांजगीर। मितानिन दिवस के अवसर

Read More »

खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त…

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की

Read More »

छत्तीसगढ़ स्वभिमान गौरव दिवस: 29 नवंबर को राजधानी में जुटेंगे छत्तीसगढ़िया संघठन , होगा महापरब

प्रदेश की विविध संस्कृतियों की झांकी और छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता उच्च करने छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक

Read More »

रिलेटेड खबरें