कलेक्टर श्री महोबे ने खोखरा एवं कुटरा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण…

किसानों की सुविधा और व्यवस्थित खरीदी के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा..

जांजगीर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खोखरा एवं कुटरा धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य एवं किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधको से एग्रीस्टैक पंजीयन, धान विक्रय के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या तथा टोकन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखने, धान की व्यवस्थित स्टैकिंग करने तथा पेयजल, छाया, शेड सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने तथा केंद्रों में निगरानी एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। इस अवसर पर उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पांडेय, जिला खाद्य अधिकारी संदीप पांडेय, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

पचेड़ा में 36.18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण…

सड़क, नाली, महाराणा प्रताप भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय सहित पांच विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… जांजगीर-चांपा। विधायक

Read More »

कलेक्टर श्री महोबे ने खोखरा एवं कुटरा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण…

किसानों की सुविधा और व्यवस्थित खरीदी के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा.. जांजगीर। जिले में समर्थन मूल्य पर

Read More »

9 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन भवन में होगा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन. प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा ने किया है आयोजन…

जांजगीर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी

Read More »

जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर के आरिज़ खान ने जीता स्टेट फाइनल, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

रायपुर। राजधानी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुनियर उभरते खिलाड़ी आरिज़ खान ने शानदार प्रदर्शन

Read More »

रिलेटेड खबरें