9 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन भवन में होगा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन. प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा ने किया है आयोजन…

जांजगीर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी 9 दिसंबर 2026 को श्री अग्रसेन भवन स्टेशन रोड नैला जांजगीर में आयोजित किया गया है।उपरोक्त सम्मेलन का आयोजन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई द्वारा आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश कार्यालय ने बताया कि 9 दिसंबर 2026 को सुबह 11:00 से प्रदेश स्तरीय सम्मेलन प्रारंभ होगा। जिसमें उद्घाटन एवं समापन सत्र के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। एवं इस पूरे एक दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण। सांसद गण।विधायक गण। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सहित प्रमुख जन मौजूद रहेंगे तथा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के सभी प्रदेश पदाधिकारी। संभागीय पदाधिकारी। सभी जिलों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है

सम्मेलन की तैयारियो में जुटी है यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा…

9 दिसंबर को अग्रसेन भवन जांजगीर में होने वाले यूनियन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही हैं। एवं अग्रसेन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जहां प्रदेश के सभी जिलों से यूनियन के सदस्यों का आगमन होगा तो वहीं उनके आगमन पर स्वल्पाहार। दोपहर भोजन एवं शाम को हाईटी की भी व्यवस्था की गई है। तथा यूनियन के संगठन में सक्रियता के साथ कार्य करने वाले सदस्यों एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा

प्रदेश भर से 500 की संख्या में शामिल होंगे यूनियन परिवार के सदस्य…

9 दिसंबर के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में यूनियन की प्रदेश की जिला इकाइयों से लगभग 500 की संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे तथा जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में होने वाला यह प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जहां यूनियन के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कारगर होगा. तो वहीं यूनियन परिवार में भी इस सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह है. तथा पूर्व में भी जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में विगत वर्षों में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई के द्वारा किया जा चुका है

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

पचेड़ा में 36.18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण…

सड़क, नाली, महाराणा प्रताप भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय सहित पांच विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… जांजगीर-चांपा। विधायक

Read More »

कलेक्टर श्री महोबे ने खोखरा एवं कुटरा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण…

किसानों की सुविधा और व्यवस्थित खरीदी के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा.. जांजगीर। जिले में समर्थन मूल्य पर

Read More »

9 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन भवन में होगा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन. प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा ने किया है आयोजन…

जांजगीर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी

Read More »

जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर के आरिज़ खान ने जीता स्टेट फाइनल, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

रायपुर। राजधानी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुनियर उभरते खिलाड़ी आरिज़ खान ने शानदार प्रदर्शन

Read More »

रिलेटेड खबरें