ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क हादसे में मदद करने वाले लोगो का किया गया सम्मान

रायपुर।ट्रैफिक पुलिस और रैपिडो ने तेलीबांधा तालाब के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सड़क हादसों में मदद करने वालों को सम्मानित किया गया।
रायपुर ट्रैफिक पुलिस के DSP सतीश ठाकुर इस दौरान लोगों की मदद करने वालों से मिले। कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े रजत ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल उत्तम सिंह खम्हारडीह इलाके में ड्यूटी पर थे। इनकी आंखों के सामने कुछ बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए।फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाने में उत्तम सिंह ने मदद की।
तेलीबांधा,कटोरा तालाब इलाके में रहने वाले कुछ आम नागरिकों ने भी इसी तरह सहायता का भाव दिखाया था। उन्हें भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सड़क पर सुरक्षित चलने का उन्हें संदेश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने कहा- कि कोई भी व्यक्ति किसी रोड एक्सीडेंट में मदद करने से पीछे न हटे, पुलिस ऐसे लोगों का भरपूर सहयोग करती है।