मध्यप्रदेश

PT के दौरान नवोदय स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा की ह्रदयघात से हुई मौत ,

मध्य प्रदेश।इलाके में पिछले कई दिनों से जारी जानलेवा कड़ाके की ठंड का असर बच्चों पर दिखाई देने लगा है। आज सुबह यहां नवोदय विद्यालय मुलथान में कक्षा छठी की छात्रा की स्कूल ग्राउंड में खड़े-खड़े साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई। बच्ची का नाम निशा पिता राहुल सूर्यवंशी 13 साल निवासी ग्राम मुलथान बताया गया है।

वह रोज की तरह सुबह पीटी के लिए मैदान में अन्य बच्चों के साथ गई थी। तभी 7:15 बजे वह अचानक गिरी तो बच्चों व मैदान में मौजूद शिक्षकों ने उसे संभाला किंतु कोई हलचल नहीं होने से उसे तत्काल सिविल अस्पताल बदनावर लाए।

Back to top button

You cannot copy content of this page