
रायगढ़।रेनबो अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल शैलेन्द्र नगर, बोईरदादर व कुसमुरा शाखा के बच्चों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज “जन्माष्टमी” पर्व को धूमधाम से मनाया। रेनबो संस्था के छात्र – छात्राओं द्वारा कृष्ण अवतार को नाटक व नृत्य द्वारा मनमोहक रूप से दर्शाया गया। बाल – गोपाल के रूप में – अधृत,जीवेश,शौर्य,रुद्राक्ष,कुशल,अव्यन,थीव्यांश,यश,लोकेश, वेदांश, कृष, त्रायक्ष, कुनाल तथा राधा रानी व गोपियों के रूप में रावी , सृस्टि, हंसिका, नित्या, विकांशा, मिनाक्षी, अंशुप्रिया, निशिका, मोक्षिका, सज धज कर आये।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या द्वारा दीप प्रज्वलन और बाल-गोपाल की आरती के साथ हुआ। इसके बाद पूरा परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘गोविंदा आला रे’ के जयकारों से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में संस्था की शिक्षिकाओं के निर्देशन में छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘कृष्णावतार’ लघु नाटक रहा। इसमें नन्हे कलाकारों ने कारागार में कृष्ण जन्म, कंस की व्याकुलता, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन और कंस वध जैसे प्रसंगों का जीवंत अभिनय किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पारंपरिक दही-हांडी का आयोजन किया गया, जिसमे कान्हा बने प्री- प्राइमरी के नन्हें बच्चों ने टोलियों में मटकी फोड़ी।

साथ ही संस्था की शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों एवं उपस्थित अभिभावकों ने बाल गोपाल को झूला झूलाया…



संस्था प्रमुख ने बच्चों के अभिनय व नृत्य की सराहना करते हुए कहा की भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सही मार्ग पर चलने व निष्काम कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। भारतीय संस्कृति के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए विद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। “जय श्री कृष्ण” के उद्घोष तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




