
रायगढ़/ लैलूंगा।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 सलखिया तहसील लैलूंगा के लिये पूर्णावती पैंकरा पति भवन पैंकरा आयु 32 वर्ष निवासी- ग्राम पहाड़लुड़ेग तहसील लैलूंगा जिला रायगढ़ प्रतीक चिन्ह्र झोपड़ी 03 मतों के बहुमत से निर्वाचित हुई ।
मत पत्रों की पूर्नगणना के लिये अभ्यर्थी श्रीमती मनीषा पैंकरा पति धनेश्वर पैंकरा निवासी- ग्राम घियारमुड़ा लैलूंगा के द्वारा श्रीमान कलेक्टर रायगढ़ के समक्ष चुनाव याचिका पुर्नगणना एवं निवार्चन परिणाम को शुन्य घोषित किये जाने के लिये प्रस्तुत की गई थी जिसे श्रीमान अपर कलेक्टर रायगढ़ के द्वारा दिनांक 03/09/2026 को इस आधार पर निरस्त कर दिया गया कि याचिकाकर्ता के द्वारा ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता दर्शित होती हो।

विजयी उम्मीदवार वर्तमान जनपद पंचायत सदस्य पूर्णावती पैंकरा की ओर से श्री राजीव कालिया अधिवक्ता के द्वारा
जवाब प्रस्तुत कर पैरवी की गई ।

वर्तमान पदस्थ विजयी उम्मीदवार पूर्णावती पैंकरा की ओर से दिये गये जवाब में श्री राजीव कालिया अधिवक्ता के द्वारा मुख्य रूप से इन मुद्दों को उठाया गया कि ‘“ केवल अल्पांतर परिणाम पुनः मत पत्रों की पुर्नगणना का आधार नहीं हो सकता तथा मत पत्रों की गणना के परिणाम से असंतुष्ट होने की दशा में आक्षेप या आपत्ति अविलंब प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है जबकि इस प्रकरण में हारे हुये प्रत्याशी के द्वारा उसी दिन मत पत्रों की गिनती में कोई भी विवाद लिखित रूप में नहीं किया गया है ।
न्यायालय में लंबी लड़ाई के बाद निर्वाचित उम्मीदवार की झोपड़ी बेदखल होने से बच गई और यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि झोपड़ी ने आज फिर अपना घर व सम्मान बचा लिया ।



