रायगढ़।बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा।
आयोजन से चार दिन पहले भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज, 11 नवंबर को धरमजयगढ़ जाएंगी। वे दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी। वहां निरीक्षण के बाद प्रदेश और स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में आयोजन की रूपरेखा और नबीन के दौरे की तैयारियों पर चर्चा करेंगी।
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद ईरानी पहली बार 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आई थीं। इस बार उनका दौरा एक दिन का है। धरमजयगढ़ में बैठक के बाद वे रायपुर होकर दिल्ली लौटेंगी।


टिप्पणियाँ