बड़ी खबर : सब्जी ले रहे एएसआई पर मानसिक विक्षिप्त युवक ने किया सर पर प्राणघातक वार, इलाज के दौरान हुई एएसआई की मौत

सरिया। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया नगर से एक बड़ी खबर आयी है। स्थानीय सरिया थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पर एक युवक ने एकाएक सिर पर हमला कर दिया। इससे एएसआई को गंभीर चोटें आई, उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर गए। जहां पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सरिया थाना में पदस्थ एएसआई डीएन साहू आज दोपहर को नगर के अटल चौक में मटर खरीद रहे
थे। इसी दौरान पास खड़े आरोपी युवक श्यामलाल सिदार ने एकाएक एएसआई के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में सहायक उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी श्याम लाल मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।