ईंधन संकट पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ के हर पेट्रोल पंप पर ‘एमरजेंसी पोस्टर’ लागू…

देशभर सहित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत वाली खबर ने अब कानून- व्यवस्था को सीधी चुनौती दे दी है। जिलों से आ रही आपूर्ति ठप होने की खबरों और पंपों पर बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है।
अब राज्य के हर पेट्रोल पंप को हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 और थाना प्रभारी के नंबर वाले इमरजेंसी पोस्टर हर पंप पर अनिवार्य कर दिए गए हैं।
साथ ही रातभर निगरानी, सीसीटीवी की चौबीसों घंटे निगरानी और नकदी प्रबंधन के सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन का संदेश साफ है: ईंधन संकट का फायदा उठाकर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




