2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा पकड़ाया, गोदाम मालिक फरार…

रायपुर।राजधानी में प्रतिबंधित गुटखे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मतराई इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। कार्रवाई के बाद गोदाम मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित गोदाम में दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखे का स्टॉक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। इतनी बड़ी मात्रा में गुटखा मिलने के बाद मामले की जानकारी राज्य और केंद्रीय जीएसटी विभाग को भी दी गई।

जीएसटी विभाग ने शुरू की जांच…

पुलिस से सूचना मिलने के बाद जीएसटी विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित गुटखा कहां से लाया गया था और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी। इसके अलावा कारोबार में टैक्स चोरी, भंडारण और परिवहन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई….

इससे पहले 26 सितंबर 2026 को डीजीजीआई ने रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 50 से अधिक बोरे सितार गुटखा बरामद किए थे। वहीं, दुर्ग जिले के कुम्हारी में भी केंद्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस ने गुटखा बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की थी।

फिलहाल इस मामले में गोदाम मालिक और गुटखे के सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद अवैध कारोबार से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

जनगणना 2027 तक अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश…

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आगामी छह माह अथवा

Read More »

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नई दिल्ली में डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने स्थापित किया कीर्तिमान…

रायगढ़।विश्व हिंदी परिषद अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन दो दिवसीय (दि.30-31अक्टूबर2026)विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित शोध संगोष्ठी/शोध(आलेख)वाचन 139 प्रतिभागियों

Read More »

छ.ग.राज्योत्सव 2026: राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा… जानिए, पत्रकारिता, खेल, नाट्य, संगीत के क्षेत्र में कौन-कौन होंगे सम्मानित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने

Read More »

ढाबा, टायर दुकान और सैलून सरकारी जमीन पर कब्जे का धंधा, हाईकोर्ट ने लगाई जमकर फटकार…

ढाबा, टायर दुकान और सैलून बनाकर घेर ली सरकारी जमीन, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत… बिलासपुर।सरकारी जमीन

Read More »

रिलेटेड खबरें