छ.ग.राज्योत्सव 2026: राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा… जानिए, पत्रकारिता, खेल, नाट्य, संगीत के क्षेत्र में कौन-कौन होंगे सम्मानित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

शासन की ओर से जारी सूची में सामाजिक चेतना, खेल, महिला सशक्तिकरण, साहित्य, कला-संस्कृति, पत्रकारिता, कृषि, स्वास्थ्य और मत्स्य पालन सहित अलग-अलग क्षेत्रों के सम्मान और पुरस्कारों का उल्लेख है।

जारी सूची के अनुसार, शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी जिले के श्री डोमन लाल ध्रुव को दिया जाएगा।

महिला उत्थान एवं जनजागृति के लिए मिनीमाता सम्मान गरियाबंद के लोक आस्था सेवा संस्थान को दिया जाएगा। सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान के क्षेत्र में गुरु घासीदास सम्मान के लिए कोरिया जिले के श्री सुखचंद भास्कर का चयन किया गया है।

सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार बस्तर जिले की प्राथमिक कुकड़ूख मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट को मिलेगा।

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान रायगढ़ जिले के डॉ. बिहारीलाल साहू को मिलेगा। शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए चक्रधर सम्मान रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति और लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए दाऊ मंदराजी सम्मान रायपुर जिले की श्रीमती रेखा जलक्षत्री को प्रदान किया जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी तीन पुरस्कार घोषित किए गए हैं। प्रिंट मीडिया (हिंदी) के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर जिले के श्री प्रमोद कुमार साहू को मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) के लिए इसी नाम का पुरस्कार रायपुर के श्री बरुण सखाजी और सुश्री रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

वहीं, प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के लिए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर जिले के श्री शिशिर राय चौधरी को प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

छ.ग.राज्योत्सव 2026: राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा… जानिए, पत्रकारिता, खेल, नाट्य, संगीत के क्षेत्र में कौन-कौन होंगे सम्मानित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने

Read More »

ढाबा, टायर दुकान और सैलून सरकारी जमीन पर कब्जे का धंधा, हाईकोर्ट ने लगाई जमकर फटकार…

ढाबा, टायर दुकान और सैलून बनाकर घेर ली सरकारी जमीन, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत… बिलासपुर।सरकारी जमीन

Read More »

इंड सिनर्जी लिमिटेड को 15 दिन में कब्जा हटाने का नोटिस, 12 नवंबर तक की मोहलत..नायब तहसीलदार न्यायालय रायगढ़ ने जारी की सूचना..

रायगढ़।जिले के कोटमार-मौहापाली स्थित इंड सिनर्जी लिमिटेड को जमीन से कब्जा हटाने के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय ने

Read More »

चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला: सभी 22 दोषमुक्त, सबूतों के अभाव में बिखरा केस…

सकरी बाइपास पर गोलियों से छलनी हुए थे कांग्रेस नेता, संपत्ति विवाद से लेकर शूटरों तक की कहानी

Read More »

रायगढ़ में जीवित महिला को मृत बताकर नामांतरण करने का आरोप, तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत…

गोवर्धनपुर भूमि प्रकरण में क्षेत्राधिकार उल्लंघन और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आदेश जारी करने का दावा; निष्पक्ष

Read More »

रिलेटेड खबरें