छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने वन विभाग के अफसरों का किया तबादला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को भारतीय वन l के चार अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसके साथ
ही उन्हें नई जिम्मेदारी भी दे दी गई है। 1988 बैच के
आईएफएस सुधीर अग्रवाल को पीसीएफ (वन्यप्राणी) बनाया गया है।

वे अभी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजन) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा तपेश कुमार झा 1989 बैच के आईएफएस प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास योजना) को छग राज्य वन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे 1989 बैच के आईएफएस
संजय कुमार ओझा अब प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजन) देखेंगे।

इसके अलावा राज्य लघु वनोपज संघ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल कुमार राय (1990 बैच) को राज्य लघु वनोपज के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें सूची :-

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page