अन्य

कटघोरा के पूर्व विधायक के बेटे का निधन..

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल के बेटे अभिषेक अग्रवाल का निधन हो गया है। कोरबा निवासी कारोबारी अभिषेक अग्रवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

जानकरी के अनुसार, उनको कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। यहां आज दोपहर उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page