छत्तीसगढ़जांजगीर - चांपा

Cg News : करंट नहीं, कत्ल था: पति ने पत्नी को मारकर रची फर्जी कहानी…

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। इस मामले में पति ही कातिल निकला है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात हुई इस घटना में आरोपी पति महेंद्र कुमार मिरि ने अपनी पत्नी ललिता की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के पीछे अवैध संबंध के शक को वजह बताया जा रहा है, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

हत्या के बाद आरोपी ने साजिश रचते हुए बाथरूम में बाल्टी और इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने से मौत का नकली सीन तैयार किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह…

बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह करीब 2 साल पहले हुआ था और उनका एक साल का मासूम बच्चा भी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र कुमार मिरि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page