छत्तीसगढ़रायपुर

Cg News : पुरानी रंजिश बनी खूनी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला…

छत्तीसगढ़।राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को उपचार ममता हॉस्पिटल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अरशद, जो बोरियाखुर्द का निवासी है, किसी काम से काशीराम नगर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका काशीराम नगर निवासी बलजीत के साथ पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते दोनों आमने-सामने आ गए और उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

घटना के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया और आरोपी बलजीत, बॉबी ,दश चंद्राकर अन्य ने अपने पास रखी चाकू से अरशद पर हमला कर दिया। हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है।

थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page