छत्तीसगढ़

Cg News : गर्मी को देखते हुए राहत: 7 बजे सुबह मिलेगा राशन, दोपहर 2 घंटे दुकानें बंद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रायपुर जिले में संचालित सभी उचित मूल्य (राशन) दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब जिले की सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि, दुकानदारों को दोपहर की भीषण गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक 2 घंटे का ब्रेक दिया गया है, इस दौरान दुकानें बंद रहेंगी।

जिला खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव लगातार बढ़ते तापमान और लू के असर को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है, इसलिए सुबह और शाम के समय को प्राथमिकता दी गई है। खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को राहत देना और उन्हें सुरक्षित समय में राशन उपलब्ध कराना है।

इससे पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलती थीं। लेकिन तेज गर्मी और लू के चलते यह समय लोगों के लिए असुविधाजनक साबित हो रहा था।

नई टाइमिंग से अब लोग सुबह जल्दी या शाम को आरामदायक समय में राशन ले सकेंगे। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page