Cg Raigarh : रहवासियों का यू-टर्न: अशोक अग्रवाल पर लगाए आरोप झूठे, नजूल भूमि पर कब्जे की साजिश बेनकाब…..

रायगढ़। बड़े रामपुर स्थित गोकुल धाम कॉलोनी के सामने वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों ने एक संयुक्त लिखित कथन जारी कर भूमि विवाद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। रहवासियों ने कहा है कि उन्होंने संबंधित भूमि को अशोक अग्रवाल से विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत खरीदा था और वर्तमान में वे मकान निर्माण कर वैध रूप से निवास कर रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार, अशोक अग्रवाल पिछले 8–9 वर्षों से आवश्यकतानुसार उक्त भूमि का नियमित एवं वैध रूप से विक्रय करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अशोक अग्रवाल की भूमि के पीछे स्थित नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
जारी कथन में आरोप लगाया गया है कि नजूल भूमि तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से कुछ व्यक्तियों ने रहवासियों को बरगला कर अशोक अग्रवाल के विरुद्ध मीडिया में झूठे आरोप लगवाए, ताकि वे दबाव में आकर अनुचित माँग को मानते हुए अपनी जमीन से रास्ता दे दें। रहवासियों ने स्पष्ट किया कि अशोक अग्रवाल द्वारा भूखण्ड विक्रय करते समय उन्हें कभी भी सड़क या नाली निर्माण का कोई आश्वासन नहीं दिया गया था। भूमि को “जैसी है” स्थिति में दिखाकर बेचा गया था, जिसे उन्होंने देख-समझकर खरीदा है।
रहवासियों ने यह भी कहा कि पूर्व में उनके नाम से मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित बयान भ्रामक और असत्य थे, जिसका वे अब पूर्णतः खंडन करते हैं। उन्होंने अपने नए कथन को स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के, सत्य तथ्यों के आधार पर जारी किया है।
क्या कहते है रहवासी…..देखें वीडियो






