
रायगढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कर्मचारी संघ सदैव अपने कर्मचारियों के लिए समर्पित रहा है 2% बड़े हुए महंगाई भत्ते को आज तक नहीं मिल पाने के कारण पूरे प्रदेश के कर्मचारी प्रांतीय निकाय के आव्हान पर माननीय मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव को जिला कलेक्टर माध्यम से 10 जून को भोजन अवकाश के दौरान ज्ञापन सौपा जाएगा।
इस आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग आईटीआई विभाग छात्रावास अधीक्षक कृषि विस्तार संघ निशक्त कर्मचारी अधिकारी संगठन, कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी अध्यक्ष पदाधिकारी सदस्य शामिल रहेंगे संस्था के संरक्षक शेख कलीमुल्लाह भाई व कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव सेठी ने बड़े हुए महंगाई भत्ते की दर 2% को शीघ्र लागू करने की मांग करी व केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाए राज्य सरकार के कर्मचारियों के बारे में शासन को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पांडे ने भी सभी कर्मचारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में इस आन्दोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।





