रायपुर। राजधानी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुनियर उभरते खिलाड़ी आरिज़ खान ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अंडर-11 श्रेणी के फाइनल मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आरिज़ खान का चयन मिनी सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आरिज़, मोहम्मद शाहिद खान के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। कोच और साथी खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

प्रदेश के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने आरिज़ को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उम्मीद जताई है कि आरिज़ नेशनल में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।



टिप्पणियाँ