छत्तीसगढ़रायपुर

वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई घटनाक्रम पर जताई चिंता, जनसंपर्क विभाग से संवाद पर दिया जोर…

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी की आपात बैठक आज प्रेस क्लब परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार समरेंद्र शर्मा से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई तथा घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इसका कड़ा विरोध किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान और गरिमा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना से जुड़ा विषय है। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच स्वस्थ संवाद, पारस्परिक सम्मान और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

रायपुर प्रेस क्लब ने संबंधित घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जनसंपर्क विभाग से इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने और पत्रकारों की शिकायतों एवं चिंताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने का आग्रह किया। बैठक में सहमति बनी कि किसी भी प्रकार के विवाद या असहमति का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए।

कार्यकारिणी ने एक स्वर में कहा कि रायपुर प्रेस क्लब सदैव पत्रकार हितों, सम्मानजनक व्यवहार, अभिव्यक्ति की गरिमा और स्वस्थ संवाद की परंपरा के पक्ष में खड़ा रहेगा तथा सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद कायम करने के प्रयासों का समर्थन करेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page