छत्तीसगढ़

फाइल गुम तो बादाम हाजिर: CG हाउसिंग बोर्ड में युवक का अनोखा विरोध पड़ा भारी…..

छत्तीसगढ़।वायरल हुए एक बादाम वाले वीडियो ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में हड़कंप मचा दिया है. शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी गाज गिराई है. बिलासपुर के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में फाइल ढूंढने के लिए एक युवक का बादाम नुस्खा वायरल होना अधिकारियों को भारी पड़ गया।

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को अधिकारी के टेबल पर बादाम डालते और याददाश्त तेज कर फाइल खोजने की बात कहते देखा जा रहा है. बिलासपुर का बादाम फाइल कॉन्ट्रोवर्सी वाला ये केस इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी गाज गिराई है. बादाम वाले वीडियो ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में हड़कंप मचा दिया है. इस मामले ने अधिकारियों को एक सबक जरूर सिखाई है कि आगे से उनकी लापरवाही अनपर भी भारी पड़ेगी।

दो अधिकारियों पर गिरी गाज….

बिलासपुर के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में फाइल ढूंढने के लिए एक युवक का बादाम नुस्खा वायरल होना अधिकारियों को भारी पड़ गया है. दरअसल, फाइलें दबाने और काम में देरी से परेशान एक युवक ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था जिसका वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. शख्स ने अधिकारी की टेबल पर बादाम रखते हुए कहा था कि बादाम खाइए ताकि याददाश्त तेज हो और मेरी फाइल मिल सके. वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और कार्यालयीन काम में लापरवाही, देरी और फाइलों को दबाने के आरोपों के प्राथमिक तौर पर सही पाए जाने के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है।. संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है. उनके साथ ही सहायक पुन्नम बंजारे पर भी कार्रवाई की गई है. दोनों ही अधिकारियों को उनके पदों से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है

1 साल से नहीं मिल रही थी फाइल….

युवक की पहचान तरून सादू के रूप में हुई है. युवक ने बताया कि एक साल पहले उसने रि-सेलिंग पर घर लिया था और उसका रजस्ट्री कराया था. रजस्ट्री के नामांतरण की प्रक्रिया फॉलो की जाती है. तरून ने उसका डॉक्यूमेंट बनाकर 17 मार्च 2025 को मैडम पुनम बंजार के हाथों दिया था. युवक को लगभग 1 साल 3 महीने तक फाइल नहीं मिलने और इधर-उधर होने की बात कही गई. युवक हर 15 दिन पर कार्यालय पहुंचता लेकिन उसे फाइल के खो जाने का बहाना सुनाया जाता था. तरून एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उन्हें मैडम को बादाम देने का आईडिया अचानक से आया था. तरुन ने बताया कि उन्होंने अपनी एक दिन की सैलरी से बादाम खरीदा था और मैडम की टेबल पर डाल दिया था.

कार्रवाई से खुश युवक….

युवक ने बताया कि वीडियो के प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को उनका फाइल मिल गया है.आगे का प्रोसेस चालू है. युवक ने कहा कि विभाद द्वारा हुई कार्रवाई से वो संतुष्ट है. फाइल मिलने से उनका अटका हुआ काम अब जल्दी होगा. यह मामला प्रशासन के लिए एक कड़ा संदेश है कि जनता के काम में देरी और फाइलों को लटकाना अब भारी पड़ेगा. सोशल मीडिया पर जिस तरह से एक आम आदमी ने सिस्टम की याददाश्त पर तंज कसा, उसने विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए थे. अब देखना यह होगा कि इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली में कितना सुधार आता है. हालांकि एक सुधार जरूर देखने को मिला है. जितने भी लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं उनका काम आसानी और जल्दी-जल्दी निपटाया जा रहा है।

Dekhe video…

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page