रायगढ़ चक्रधर नगर रेलवे फाटक बना परेशानी का सबब, घंटों जाम में फंस रहे लोग….

रायगढ़। चक्रधर नगर रेलवे फाटक के बंद होने से आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बारिश के मौसम में फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक, स्कूली बच्चे, कर्मचारी और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आपातकालीन स्थिति में भी लोगों को जाम के कारण दिक्कतों से जूझना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए चक्रधर नगर रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज या ओवरब्रिज का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है। स्थायी समाधान नहीं होने से रोजाना हजारों लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जनता ने प्रशासन और रेलवे से जल्द पहल कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।








