कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा : युवक एक वर्ष के लिए जिला बदर, 9 जिलों में प्रवेश पर रोक

कोरबा।जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवनगर रूमगरा निवासी सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया है।

4 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सत्यम सोनी पिता आत्माराम सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवनगर रूमगरा, थाना बालको नगर को कोरबा जिले सहित समीपवर्ती 8 जिलों की राजस्व सीमा से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सत्यम सोनी को 24 घंटे के भीतर कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले की सीमा से बाहर जाना होगा। आदेश लागू रहने तक वह बिना वैधानिक पूर्वानुमति के इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

जिला दण्डाधिकारी ने आदेश के तुरंत पालन के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page