छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल: बलौदाबाजार के जिला जज कुरैशी अब हाईकोर्ट में विजिलेंस संभालेंगे…

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारियों और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 9 जुलाई तक नई पदस्थापना पर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक बदलाव को न्यायिक प्रशासन में नई जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के रूप में देखा जा रहा है।

आदेश के अनुसार बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को बिलासपुर हाई कोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस नियुक्त किया गया है। उन्हें रजिस्ट्रार आई एंड ई का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं ओम प्रकाश जायसवाल को रजिस्ट्रार (न्यायिक) तथा रूपनारायण पठारे को हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी का सचिव बनाया गया है।

जिला न्यायपालिका में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल….

इसी क्रम में अजय सिंह राजपूत को जगदलपुर स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) रहे सुमित कपूर का तबादला जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रायपुर के पद पर किया गया है।

एडीजे स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां….

हाई कोर्ट ने चार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की भी
नई पदस्थापना की है। सिद्धार्थ अग्रवाल को जगदलपुर का
प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
किरण कुमार जांगड़े अब बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रथम
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश होंगे। विनय कुमार
प्रधान को रायपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट में जिला एवं अतिरिक्त
सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डमरूधर
चौहान को रायपुर का दसवां जिला एवं अतिरिक्त सत्र
न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां….

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के अतिरिक्त निदेशक अमित कुमार कोहली को रामानुजगंज का द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं जगदलपुर स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट की विशेष न्यायाधीश संगीत नवीन तिवारी अब बलौदाबाजार की प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page