
रायगढ़।स्वाधीनता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर केलो बिहार गृह निर्माण शासकीय कर्मचारी सहकारी समिति ने धूमधाम से आजादी का पर्व मनाया आज के आयोजन में समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार सेठी ने ध्वजारोहण किया समस्त कॉलोनी वासियों से कॉलोनी के विकास के लिए कटिबद्ध होकर एकजुट कॉलोनी में विकास करने का संकल्प लिया।


वर्षों से विकास की बाट जोह रही शासकीय कर्मचारियों की इस कॉलोनी में आज भी स्ट्रीट लाइट साफ सफाई की कमी है जिसको हम सब मिलकर शासन प्रशासन के सहयोग से पूर्ण करेंगे समिति के सभी संचालकों की पहल से ही आज 15 अगस्त को केलो विहार का उपक्रम प्राची विहार में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है आज के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चित्रसेन पटेल,संचालक कबीर पटेल सूर्यकुमार पांडा,दुलीचंद देवांगन,कुसुम मिश्रा, अनिता नायक पूर्व अध्यक्ष डॉ डी आर साहू गोपाल नायक केदार प्रधान पूर्व संचालक उमा शशि यादव निरंजन इजारदार खगेश्वर पटेल युवा समिति से सतनारायण भारद्वाज ,ओंकार पटेल, योगेश यशपाल, आलेख पटनायक ,दीपक ,रोहित यादव अशोक मेहर पप्पू देवगन महिला प्रकोष्ठ से मोनिका नामदेव ,मिश्रा भाभी सुजाता मैडम ,कार्यालय के कर्मचारी रहवासियों की भरपूर उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर अभी रहवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामना के साथ सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।





