बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत, कई घायल…

वेदांता में खूनी धमाका बॉयलर ब्लास्ट ने ली कई जानें, प्रबंधन पर उठे सवाल….
सक्ति।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में बड़ा हादसा हो गया है।वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, घायलों को रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिंदल फोर्टिस अस्पताल में 21 लोगों को लाया गया, जबकि कुछ घायलों का इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, इलाज के दौरान 6 लोगों की मौत हुई, जबकि प्लांट में ही 3 लोगों की जान गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 9 हो गई है।
सक्ती जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की और 15 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
फ़िलहाल हुए इस ख़ौफ़नाक हादसे में मृतको और घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है गुस्साए लोगों का कहना है ये सब फैक्ट्री प्रबंधक की लापरवाही का नतीजा है ।जिसके कारण आज कई मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
इस पर आगे प्रशासन का रुख क्या होगा क्या मृतको एवं घायलो को पूर्ण रूप से न्याय मिल पायेगा क्या मेदांता लिमिटेड पर कठोर कार्रवाई होगी।




