छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 28 मई को रहेगा बकरीद का अवकाश, सरकारी आदेश जारी….

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर दिए जाने वाले सार्वजनिक और सामान्य अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पूर्व में घोषित तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए अब राज्य में 28 मई 2026 (गुरुवार) को अवकाश रहेगा।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आज, 26 मई 2026 को इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

पहले 27 मई को था अवकाश…

महानदी भवन (मंत्रालय) से उप सचिव अंशिका ऋषि पांडेय के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी की गई अधिसूचना में बकरीद के लिए 27 मई 2026 (बुधवार) को छुट्टी घोषित की गई थी।

संसोधित आदेश लागू….

राज्य सरकार ने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए अब बुधवार (27 मई) के स्थान पर अगले दिन यानी **गुरुवार (28 मई 2026)** को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।

इसकी प्रतिलिपि शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल, समस्त कमिश्नर, कलेक्टर और विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page