
रायगढ़।रेनबो अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल में कक्षा छठवीं से दसवीं तक के बच्चों के लिए एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुवात में मुख्य अतिथि श्रीमती शोभना कोष्टा मैडम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) तथा संस्था प्रमुख द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।



इस शिविर में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की दो सबसे बड़ी चुनौतियों- साइबर अपराध (Cyber Crime) और सड़क सुरक्षा व मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में शिविर को संबोधित करते हुए श्रीमती शोभना कोष्टा मैडम ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के गुण सिखाए। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी (Cyber Frauds), अनजाने लिंक पर क्लिक न करने के लिए प्रेरित किये,उन्होंने चेतावनी दी कि बिना सोचे-समझे इंटरनेट का उपयोग भारी नुकसान पहुँचा सकता है। इसके साथ ही, मोटर वाहन अधिनियम पर चर्चा करते हुए मैडम श्रीमती शोभना कोष्टा ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है।यदि कोई नाबालिग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाता है,तो उसके माता-पिता या वाहन मालिक को जेल की सजा और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। सभी वाहन चलको को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और कक्षा छठवीं वीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख ऋतू मैडम ने इस पहल की सराहना की और अतिथि मैडम का आभार व्यक्त किया।




