छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में बाइक सवार परिवार से पुलिस की बहस, 3 डीएसपी की कमेटी जांच करेगी…

धमतरी। पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर जा रहे युवक और पुलिस के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाया है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 3 डीएसपी की कमेटी गठित कर दी है। पुलिसकर्मियों और युवक दोनों को नोटिस जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला

घटना 5 जून की रात करीब 1 बजे अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास की है। वायरल वीडियो में अर्जुनी थाना प्रभारी और उनके स्टाफ को एक युवक से बहस करते देखा जा सकता है। युवक अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ बाइक पर सवार था। युवक ने वीडियो बनाकर पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है। वीडियो सामने आते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

एसपी ने लिए ये एक्शन….

एसपी सूरज सिंह परिहार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत 3 डीएसपी की जांच कमेटी बना दी। कमेटी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रिपोर्ट देगी। साथ ही मामले में शामिल पुलिसकर्मियों और युवक को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। एसपी ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस वर्दी पर सवाल….

इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस और आम जनता के बीच संवाद और व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है। रात के समय परिवार के साथ जा रहे व्यक्ति से पूछताछ के दौरान संयम बरतना जरूरी होता है। वायरल वीडियो के बाद विभाग की छवि पर असर पड़ा है। अब सबकी नजरें डीएसपी कमेटी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page