छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार….

🚨 चक्रधरनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा…

🚨 एट्रोसिटी एक्ट एवं मारपीट के गंभीर मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई…

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों और आरोपियों की धरपकड़ अभियान जारी…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन क्लीन हंट” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

🔹 मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट मामले में फरार आरोपी तरणजीत भाठिया और बबलू महंत गिरफ्तार….

थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत पिछले वर्ष 24-25 मई की रात विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट में युवक ने बताया कि दिनांक 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लड़कों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में तरणजीत सिंह, बबलू दास महंत, मनीष बिहारी,अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ- मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की।

प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में….

अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही *अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(क) जोड़ी गई।

घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को तथा 9 मार्च को आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू दास महंत की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी कि कल फरार आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू महंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपियों को एट्रोसिटी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश जेल दाखिल किया गया है ।

🔹मरीन ड्रायव नगर निगम कॉम्प्लेक्स आशीष सोलर सॉल्यूशन कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट मामले के 4 आरोपी गिरफ्तार….

मरीन ड्राईव पर स्थित नगर निगम काम्प्लेक्स पर आशीष सोलर सोल्सुसन में मारपीट मामले के 4 फरार आरोपियों – आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी, रोहित सोनी को चक्रधरनगर पुलिस ने धर दबोचा । जानकारी के अनुसार दिनांक 21.01.2026 को प्रार्थी रवि गुप्ता उर्फ रवीन्द्रनाथ प्रसाद पिता स्व. रामायण प्रसाद उम्र 36 वर्ष साकिन रेल्वे बंगला पारा थाना सीटी कोतवाली जिला रायगढ छ०ग० के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी दिनांक 21.01.2026 के रात 10:30 बजे के आसपास अपने आशीष सोलर सोल्सुसन के कार्यालय में उपस्थित था, तभी भुख लगा तो आवेदक मैंगी ऑर्डर करने कार्यालय के नीचे स्थित अनूप कैफे में गया था. वहीं दुकान के पास कुछ लोग शराब पीकर लड़ाई झगडा कर रहे थे जिसे मना करने पर एक व्यक्ति आवेदक रवि गुप्ता का कालर पकड़कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये बोला था, कि तुम मुझे नहीं जानता मैं अंशु राजपूत का भाई हूं, रूक तुझे बताता हूं, कहकर चला गया की थोडी देर बाद अंशु राजपूत व उसका भाई एवं साथीगण लोग आफिस में आकर गाली गलौच करते हुये तोडफोड किये तथा जान से मारने की धमकी दिये । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 331(6), 296, 351(2),115(2), 324(4), 3 (5), BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत का मेडिकल कराया गया । घटना के बाद से आरोपी फरार थे ।

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी एवं रोहित सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदालाल साहू एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

“फरार वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत ढूंढ निकालने कार्रवाई कर रही है । कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की सतत निगाह है”*

नाम गिरफ्तार आरोपी :-

तरणजीत सिंह भाठिया

बबलू दास महंत

(1) तरणजीत सिंह भाठिया पिता रविन्द्र सिंह भाठिया उम्र 25 वर्ष निवासी दरोगापारा बुढीमाई मंदिर के पास रायगढ़
(2) बबलू दास महंत पिता स्व० शंभू दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी रेलवे बंगलापारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़
(3) आयुष राजपूत पिता मनोज राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी कबीर चौक झोपड़ी पारा वार्ड नंबर 35 थाना जूटमिल रायगढ़
(4) आयुष सिंह पिता श्रीनिवास सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी आमापाली थाना जूटमिल रायगढ़
(5) प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी पिता मुकेश अम्बूवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली चकधरनगर रायगढ़
(6) रोहित सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी कबीर चौक बाजीनपाली थाना जुटमिल रायगढ़

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page